मुंबई के धारावी झुग्गी बस्ती इलाके में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

खबरे |

खबरे |

मुंबई के धारावी झुग्गी बस्ती इलाके में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
Published : Feb 22, 2023, 10:17 am IST
Updated : Feb 22, 2023, 10:17 am IST
SHARE ARTICLE
Massive fire breaks out in Mumbai's Dharavi slum area, no casualties( प्रतिकात्मक फोटो)
Massive fire breaks out in Mumbai's Dharavi slum area, no casualties( प्रतिकात्मक फोटो)

आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है।

मुंबई : मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि आग से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि धारावी दमकल केंद्र के पास स्थित कमला नगर और शाहू नगर इलाकों में तड़के करीब सवा चार बजे कुछ झुग्गियों में आग लग गई।

नगर प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा, “कम से कम 12 दमकल गाड़ियां, पानी के आठ टैंकर और अन्य दमकल वाहन आग बुझाने के अभियान में लगाए गए हैं।”

उन्होंने कहा कि आग कुछ कच्चे मकानों तक सीमित है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस और बृह्नमुंबई महानगरपालिका व अन्य एजेंसियों के कर्मी मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM