महाराष्ट्र के इरशालवाड़ी गांव में हुए भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 25

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र के इरशालवाड़ी गांव में हुए भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 25
Published : Jul 22, 2023, 3:31 pm IST
Updated : Jul 22, 2023, 3:31 pm IST
SHARE ARTICLE
फोटो साभार- pti
फोटो साभार- pti

वहीं, 83 व्यक्तियों का अभी भी कुछ पता नहीं चला है और उनके लिए खोज एवं बचाव अभियान जारी है।

मुंबई: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन स्थल पर मलबे से खोज एवं बचाव दलों ने शनिवार को तीन और शव निकाले जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दोनों मृतक महिलाएं हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक अधिकारी ने कहा, ''इरशालवाड़ी में शनिवार सुबह भूस्खलन स्थल से दो महिलाओं और एक पुरुष का शव बरामद हुआ।''

उन्होंने बताया कि इससे इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। उन्होंने बताया कि वहीं, 83 व्यक्तियों का अभी भी कुछ पता नहीं चला है और उनके लिए खोज एवं बचाव अभियान जारी है।

अधिकारी ने कहा कि शनिवार को बरामद हुए शवों की पहचान माही मधु तिरकत (32), आशी पांडुरंग(करीब 50) और किशन तिरकत(27) के रूप में हुई है।

एनडीआरएफ और अन्य सरकारी एजेंसियों के दलों ने शनिवार सुबह भूस्खलन स्थल पर खोज एवं बचाव अभियान दोबारा शुरू किया। यह खोज अभियान का तीसरा दिन है।

मुंबई से लगभग 80 किलोमीटर दूर तटीय रायगढ़ जिले की खालापुर तहसील में एक पहाड़ी पर स्थित आदिवासी गांव में भूस्खलन हुआ। गांव के 48 में से कम से कम 17 घर पूरी तरह या आंशिक रूप से मलबे में दब गए। अधिकारियों ने कहा कि सुदूर गांव में पक्की सड़क नहीं है, इसलिए मिट्टी की खुदाई करने वाले यंत्रों को वहां आसानी से नहीं ले जाया जा सकता।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM