केरल : ED ने धन शोधन मामले में माकपा विधायक मोईदीन एवं अन्य के परिसरों पर छापा मारा

खबरे |

खबरे |

केरल : ED ने धन शोधन मामले में माकपा विधायक मोईदीन एवं अन्य के परिसरों पर छापा मारा
Published : Aug 22, 2023, 12:38 pm IST
Updated : Aug 22, 2023, 12:38 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

एजेंसी को संदेह है कि ऐसे कई ‘‘बेनामी’’ ऋण कथित तौर पर मोईदीन के निर्देश पर बांटे गए थे।

तिरुवनंतपुरम:  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नियंत्रित करुवन्नूर सहकारी बैंक में कथित 100 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन की जांच के तहत मंगलवार को माकपा विधायक ए. सी. मोईदीन और कुछ अन्य के परिसरों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के मुताबिक की जा रही कार्रवाई के तहत संघीय एजेंसी राज्य में लगभग आधा दर्जन परिसरों पर छापेमारी कर रही है।

सूत्रों ने कहा कि स्थानीय स्वशासन के पूर्व मंत्री मोईदीन और उनसे जुड़े लोगों के परिसरों की ‘‘बेनामी’’ संपत्ति का विवरण एवं सबूत जुटाने के लिए यह छापेमारी की जा रही है।

मामला ईडी की उस जांच से संबंधित है जिसमें माकपा के जिला स्तर के नेताओं और बैंक की संचालन समिति के सदस्यों के निर्देश पर गरीब सदस्यों की संपत्ति को उनकी जानकारी के बिना गिरवी रखकर गैर-सदस्य बेनामियों को कथित तौर पर ‘‘नकद में’’ ऋण वितरित किया गया और अभियुक्तों के लाभ के लिए धन शोधन किया गया। एजेंसी को संदेह है कि ऐसे कई ‘‘बेनामी’’ ऋण कथित तौर पर मोईदीन के निर्देश पर बांटे गए थे।

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM