पंचायत चुनाव : हरियाणा के चार जिलों में मतदान जारी

खबरे |

खबरे |

पंचायत चुनाव : हरियाणा के चार जिलों में मतदान जारी
Published : Nov 22, 2022, 10:34 am IST
Updated : Nov 22, 2022, 10:34 am IST
SHARE ARTICLE
Panchayat elections: Voting continues in four districts of Haryana
Panchayat elections: Voting continues in four districts of Haryana

हरियाणा में पंचायत चुनावों के तीसरे और अंतिम चरण में चार जिलों की जिला परिषद और पंचायत समितियों के सदस्यों के चुनाव के लिए मंगलवार सुबह मतदान ...

चंडीगढ़ :  हरियाणा में पंचायत चुनावों के तीसरे और अंतिम चरण में चार जिलों की जिला परिषद और पंचायत समितियों के सदस्यों के चुनाव के लिए मंगलवार सुबह मतदान शुरू हो गया। फरीदाबाद, पलवल, हिसार और फतेहाबाद में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा।

इन चार जिलों के 25 मंडलों में पंचायत समिति के 559 सदस्यों और जिला परिषद के 78 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है।

इन चुनावों में 22 लाख से अधिक मतदाता वोट डालने के योग्य हैं, जिनमें 10 लाख से अधिक महिलाएं शामिल हैं।

तीसरे और अंतिम चरण के तहत 25 नवंबर को इन चार जिलों की ग्राम पंचायतों के सरपंचों और पंचों के चुनाव के लिए मतदान होगा।

पहले दो चरण में 18 जिलों में पंच, सरपंच, पंचायत समिति के सदस्यों और जिला परिषद के सदस्यों के लिए चुनाव हो चुका है।

जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के चुनाव के नतीजों की घोषणा 27 नवंबर को की जाएगी, जबकि पंचों और सरपंचों के चुनाव के परिणाम मतदान वाले दिन ही घोषित कर दिए जाते हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM