बलरामपुर में युवक की गोली मारकर हत्‍या

खबरे |

खबरे |

बलरामपुर में युवक की गोली मारकर हत्‍या
Published : Nov 22, 2022, 12:42 pm IST
Updated : Nov 22, 2022, 12:42 pm IST
SHARE ARTICLE
Youth shot dead in Balrampuru
Youth shot dead in Balrampuru

घटनास्थल पर मौजूद लोग बृजेश को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बलरामपुर : उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के ललिया थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश में एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लालपुर बिश्नापुर निवासी बृजेश कुमार मिश्रा (38) सोमवार देर रात घर के किसी काम से लालपुर चौराहे गया था, तभी वहां शराब भट्टी के पास मौजूद बदमाशों ने पुरानी रंजिश में उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

घटनास्थल पर मौजूद लोग बृजेश को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राधा रमन सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन की तहरीर पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM