एअर इंडिया एक्सप्रेस का मस्कट जा रहा विमान तकनीकी खामी के बाद वापस लौटा

खबरे |

खबरे |

एअर इंडिया एक्सप्रेस का मस्कट जा रहा विमान तकनीकी खामी के बाद वापस लौटा
Published : Jan 23, 2023, 1:24 pm IST
Updated : Jan 23, 2023, 1:24 pm IST
SHARE ARTICLE
Muscat bound Air India Express flight returns after technical glitch
Muscat bound Air India Express flight returns after technical glitch

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से सुबह साढ़े आठ बजे उड़ान भरने वाला विमान आईएक्स 549 सुबह नौ बजकर 17 मिनट पर यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लौट आया।

तिरुवनंतपुरम : तिरुवनंतपुरम से ओमान के मस्कट जा रहा, एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान कम्प्यूटर प्रणाली में तकनीकी खामी आने के कारण उड़ान भरने के तुरंत बाद सुरक्षित लौट आया।

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से सुबह साढ़े आठ बजे उड़ान भरने वाला विमान आईएक्स 549 सुबह नौ बजकर 17 मिनट पर यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लौट आया। विमान के एक पायलट ने तकनीकी खामी देखी थी।

एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘सभी 105 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।’’

उन्होंने बताया कि एअरलाइन यात्रियों के लिए एक अन्य विमान की व्यवस्था करने की कोशिश कर रही है और उसके दोपहर एक बजे उड़ान भरने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों की अच्छी तरह देखभाल की जा रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM