पुडुचेरी : दादा को लगी चोट तो स्कूली छात्र ने सड़क के गड्ढे भरने की ठानी

खबरे |

खबरे |

पुडुचेरी : दादा को लगी चोट तो स्कूली छात्र ने सड़क के गड्ढे भरने की ठानी
Published : Jan 23, 2023, 12:01 pm IST
Updated : Jan 23, 2023, 12:01 pm IST
SHARE ARTICLE
Puducherry: Grandfather injured, schoolboy decides to fill potholes
Puducherry: Grandfather injured, schoolboy decides to fill potholes

13 वर्षीय मसिलामणि ने अपने गांव में कई जगह पड़ी रेत, बजरी और अन्य सामान एकत्रित किया तथा उन्हें सीमेंट के साथ मिलाने के बाद पड़ोसी...

पुडुचेरी : पुडुचेरी में अपने इलाके में एक सड़क पर गड्ढों के कारण दादा को चोट लगने के बाद आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र मसिलामणि ने गड्ढों को भरकर खस्ताहाल सड़क को ठीक करने की ठानी।

मसिलामणि के दादा कुछ दिन पहले सड़क पर मौजूद गड्ढे के कारण मोटरसाइकिल से गिर गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हड्डी टूटने के कारण उन्हें प्लास्टर चढ़ाना पड़ा था। इसके बाद, 13 वर्षीय मसिलामणि ने अपने गांव में कई जगह पड़ी रेत, बजरी और अन्य सामान एकत्रित किया तथा उन्हें सीमेंट के साथ मिलाने के बाद पड़ोसी विलियानूर के सेंधनाथम में सड़क के गड्ढे भरना शुरू कर दिया।

मसिलामणि ने पूर्व विधायक वय्यापुरी माणिकंदन से प्रशस्ति के रूप में पुस्तक प्राप्त करते हुए कहा, ‘‘मैं बस यही चाहता हूं कि कोई भी दुर्घटना का शिकार न हो और किसी को चोटें न आएं, जैसे कि मेरे दादा जी के साथ हुआ।’’

इस काम के लिए मसिलामणि के पड़ोसियों ने उसे बधाई दी और एक शॉल भी भेंट की।

गांव के एक निवासी ने मसिलामणि से मिलने के बाद कहा कि पुडुचेरी-पथुकन्नू मार्ग की हालत पिछले सात साल से बेहद खराब है और सड़क की मरम्मत के लिए कुछ नहीं किया गया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM