जम्मू कश्मीर के राजौरी मे दो आईईडी किए गए नष्ट

खबरे |

खबरे |

जम्मू कश्मीर के राजौरी मे दो आईईडी किए गए नष्ट
Published : Jan 23, 2023, 11:37 am IST
Updated : Jan 23, 2023, 11:37 am IST
SHARE ARTICLE
Two IEDs destroyed in Jammu and Kashmir's Rajouri
Two IEDs destroyed in Jammu and Kashmir's Rajouri

इन आईईडी को शहर से 30 किलोमीटर दूर चिनगुस वन क्षेत्र में बम निरोधक दस्ते ने एक नियंत्रित विस्फोट करके नष्ट कर दिया।

राजौरी/जम्मू : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक नियंत्रित विस्फोट कर दो आईईडी नष्ट किए गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस, सेना और सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के संयुक्त अभियान के दौरान राजौरी शहर से चार किलोमीटर दूर दसल गांव से रविवार शाम आईईडी बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि इन आईईडी का खुफिया जानकारी के आधार पर पता लगाया गया।

उन्होंने बताया कि इन आईईडी को शहर से 30 किलोमीटर दूर चिनगुस वन क्षेत्र में बम निरोधक दस्ते ने एक नियंत्रित विस्फोट करके नष्ट कर दिया।

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ संपन्न होने के कार्यक्रम और गणतंत्र दिवस के नजदीक आने के मद्देनजर राज्य में सुरक्षा कड़ी कर दी गई इै और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

अधिकारी ने बताया कि जम्मू के नरवाल में शनिवार को दो विस्फोटों में नौ लोगों के घायल होने और राजौरी के खेओरा गांव से पिछले सप्ताह आईईडी मिलने की घटनाओं के बाद सुरक्षा बलों के लिए एक ताजा अलर्ट जारी किया गया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM