मप्र : धार में एसयूवी की टक्कर से चार लोगों की मौत, दो घायल

खबरे |

खबरे |

मप्र : धार में एसयूवी की टक्कर से चार लोगों की मौत, दो घायल
Published : Feb 23, 2023, 1:49 pm IST
Updated : Feb 23, 2023, 5:10 pm IST
SHARE ARTICLE
Four killed, two injured in SUV collision in MP's Dhar district
Four killed, two injured in SUV collision in MP's Dhar district

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धार : मध्य प्रदेश के धार जिले में एक तेज रफ्तार एसयूवी ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी जिसमें एक महिला और सात साल के बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार की रात जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर बाग थाना क्षेत्र के लोगनसारी गांव में एसयूवी ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी जिससे इस पर सवार जगदीश भील (27) और रंजीत भिलाला (30) घायल हो गए।

सिंह ने कहा कि लोगों के गुस्से के डर से एसयूवी चालक ने तेज रफ्तार से भागने की कोशिश की और इस दौरान एक अन्य मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे इस पर सवार चार लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान जगालिया भील (55), इदु भील (35), सीताबाई भील (30) और किरण भील (7) के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा कि चालक एसयूवी छोड़कर घटनास्थल से भाग गया जिसे पकड़ने के लिए तलाश की जा रही है। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM