IASअधिकारी की मुंबई के होटल में मौत

खबरे |

खबरे |

IASअधिकारी की मुंबई के होटल में मौत
Published : Feb 23, 2023, 1:42 pm IST
Updated : Feb 23, 2023, 1:42 pm IST
SHARE ARTICLE
IAS officer dies in Mumbai hotel
IAS officer dies in Mumbai hotel

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम को उस समय हुई, जब ....

मुंबई : महाराष्ट्र लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में सचिव पद पर तैनात 57 वर्षीय एक भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस) की दक्षिण मुंबई के एक होटल में ‘‘एलर्जी के लक्षण’’ दिखने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम को उस समय हुई, जब पीडब्ल्यूडी सचिव प्रशांत दत्तात्रेय नवघरे काला घोड़ा इलाके में स्थित होटल में खाना खाने गए थे।

उन्होंने बताया कि रात का खाना खाने के दौरान उनमें ‘‘एलर्जी के कुछ लक्षण’’ दिखे और वह वहीं गिर गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि माता रमाबाई आंबेडकर मार्ग पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM