मप्र: बारातियों को लेजा रही बस के पेड़ से टकरायी; तीन लोगों की मौत, 50 घायल

खबरे |

खबरे |

मप्र: बारातियों को लेजा रही बस के पेड़ से टकरायी; तीन लोगों की मौत, 50 घायल
Published : Feb 23, 2023, 5:02 pm IST
Updated : Feb 23, 2023, 5:02 pm IST
SHARE ARTICLE
MP: The bus carrying the wedding procession collided with the tree
MP: The bus carrying the wedding procession collided with the tree

माड़ा थाना के पुलिस निरीक्षक कपूर त्रिपाठी ने बताया कि घायलों में से 11 लोगों को गंभीर चोटें आयी हैं।

सिंगरौली (मध्य प्रदेश) : जिले में बृहस्पतिवार को बारातियों को लेकर जा रही एक बस के पेड़ से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि 50 अन्य घायल हो गए। माड़ा थाना के पुलिस निरीक्षक कपूर त्रिपाठी ने बताया कि घायलों में से 11 लोगों को गंभीर चोटें आयी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अचानक सामने आयी बाइक को बचाने के प्रयास में बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर धारी गांव में दुल्हन को लेकर लौट रही बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

अधिकारी ने कहा कि तीन मृतकों की पहचान माणिक केस बयार (45), उमर केस बिंद (35) और भाई लाल बयार (50) के रूप में हुई है। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM