मप्र : प्रतिबंधित प्लास्टिक से बने गिलासों की बड़ी खेप जब्त, एक लाख का जुर्माना

खबरे |

खबरे |

मप्र : प्रतिबंधित प्लास्टिक से बने गिलासों की बड़ी खेप जब्त, एक लाख का जुर्माना
Published : Aug 23, 2023, 1:43 pm IST
Updated : Aug 23, 2023, 1:43 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

एकल उपयोग वाले प्रतिबंधित प्लास्टिक से बने गिलासों की करीब 2,300 किलोग्राम वजनी खेप मिली।

इंदौर (मध्यप्रदेश):  देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में स्थानीय प्रशासन ने एकल उपयोग वाले प्रतिबंधित प्लास्टिक से बने गिलासों की करीब 2,300 किलोग्राम वजनी खेप जब्त की है और एक कारोबारी से एक लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। इंदौर नगर निगम (आईएमसी) के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आईएमसी के स्वास्थ्य अधिकारी गौतम भाटिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर देवगुराड़िया क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक मालवाहक ट्रक को रोक कर तलाशी ली गई, तो इसमें एकल उपयोग वाले प्रतिबंधित प्लास्टिक से बने गिलासों की करीब 2,300 किलोग्राम वजनी खेप मिली।

उन्होंने बताया,"यह खेप नजदीकी ग्रामीण क्षेत्र से शहरी इलाके में लाई जा रही थी जहां एकल उपयोग वाले प्लास्टिक से बनी वस्तुएं पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।"  भाटिया ने बताया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक की खेप के परिवहन से जुड़े स्थानीय कारोबारी विशाल लालवानी से एक लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। 

उन्होंने बताया कि इस खेप का आईएमसी द्वारा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) से चलाए जा रहे एक संयंत्र में उचित तरीके से पुनर्चक्रण किया जाएगा।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM