Maharashtra News : नगर निगम ने गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर सुविधाएं बढ़ाईं, मोबाइल ऐप से मिलेंगी जानकारियां

खबरे |

खबरे |

Maharashtra News : नगर निगम ने गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर सुविधाएं बढ़ाईं, मोबाइल ऐप से मिलेंगी जानकारियां
Published : Aug 23, 2025, 1:13 pm IST
Updated : Aug 23, 2025, 1:13 pm IST
SHARE ARTICLE
Municipal Corporation has increased facilities for Ganesh idol immersion in Maharashtra
Municipal Corporation has increased facilities for Ganesh idol immersion in Maharashtra

महाराष्ट्र के नगर निगम ने 134 स्थानों पर विसर्जन की व्यवस्था की है।

Maharashtra news in Hindi:  महाराष्ट्र के ठाणे शहर में नगर निगम ने आगामी गणेश उत्सव के लिए मूर्ति विसर्जन को लेकर सुविधाओं में विस्तार किया और साथ ही एक ऐप भी जारी किया, जो नागरिकों को उनके इलाकों में विसर्जन स्थलों तक पहुंचने में मदद करेगा। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम (टीएमसी) ने एक विज्ञप्ति में बताया कि 27 अगस्त से शुरू हो रहे 10 दिवसीय उत्सव के दौरान छह फुट तक ऊंची गणेश मूर्तियों को कृत्रिम तालाबों में विसर्जित किया जाएगा जबकि छह फुट से ऊंची मूर्तियों को प्राकृतिक जलाशयों में विसर्जित किया जा सकता है।

नगर निगम ने कहा कि कृत्रिम तालाबों की संख्या बढ़ा दी गयी है और ‘ग्रीन इमर्शन’ ऐप में सुधार किया गया है, जो नागरिकों को उनके आस-पड़ोस में विसर्जन स्थलों तक पहुंचने में मदद करेगा।

विज्ञप्ति के मुताबिक, निगम ने 134 स्थानों पर विसर्जन की व्यवस्था की है, जिनमें 23 कृत्रिम झीलें, 77 टैंक विसर्जन प्रणालियां, नौ छोटी नहरों के घाट पर यह सुविधा शामिल हैं। इसके अलावा 10 प्रतिमा संग्रहण केंद्र भी बनाए गए हैं।

नगर निगम ने स्पष्ट किया कि उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार, केवल छह फुट से ऊंची गणेश प्रतिमाओं का ही घाटों पर विसर्जन किया जाएगा।

विज्ञप्ति के मुताबिक, विसर्जन स्थलों पर दो पालियों में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे, साथ ही घाटों पर क्रेन और अतिरिक्त नाव भी तैनात की जाएंगी।

‘ग्रीन इमर्शन’ ऐप नागरिकों को उनके आस-पास के विसर्जन स्थलों के बारे में जानकारी प्रदान करेगा। यह उन्हें मोबाइल विसर्जन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी देगा।

(For more news apart from Municipal Corporation has increased facilities for Ganesh idol immersion in Maharashtra news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM