Mizoram Bairabi-Sairang Railway Line: प्रधानमंत्री मोदी 13 सितंबर को बैराबी-सैरंग रेलवे लाइन का उद्घाटन करेंगे

खबरे |

खबरे |

Mizoram Bairabi-Sairang Railway Line: प्रधानमंत्री मोदी 13 सितंबर को बैराबी-सैरंग रेलवे लाइन का उद्घाटन करेंगे
Published : Aug 23, 2025, 12:56 pm IST
Updated : Aug 23, 2025, 12:56 pm IST
SHARE ARTICLE
PM Modi to inaugurate Bairabi-Sairang railway line on September 13 in mizoram
PM Modi to inaugurate Bairabi-Sairang railway line on September 13 in mizoram

प्रधानमंत्री मोदी 12 सितंबर को आइजोल पहुंचेंगे और यहां रात्रि विश्राम करेंगे।

PM Modi News in Hindi: मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 सितंबर को बैराबी-सैरंग रेलवे लाइन(Bairabi-Sairang railway line)  का उद्घाटन करेंगे। इस रेलवे लाइन के उद्धघाटन के साथ ही आइजोल रेलवे मानचित्र पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में सफल हो जाएगा।

लालदुहोमा ने शुक्रवार को आइजोल में मिजोरम पुलिस सेवा संघ (एमपीएसए) के एक सम्मेलन में यह घोषणा की। प्रधानमंत्री मोदी 12 सितंबर को आइजोल पहुंचेंगे और यहां रात्रि विश्राम करेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले दिन यानी 13 सिंतबर को मोदी नई रेलवे लाइन का उद्घाटन करेंगे।

लालदुहोमा ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री के दौरे के संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि सैरंग रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधा केंद्र में स्थापित किया जाएगा और राजधानी ट्रेन सेवाएं चलाई जाएंगी।

अधिकारियों के मुताबिक, 51.38 किलोमीटर लंबी यह रेलवे लाइन परियोजना केंद्र की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पूर्वोत्तर में संपर्क और आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा देना है।

नई रेलवे लाइन आइजोल को असम के सिलचर शहर और देश के बाकी हिस्सों से जोड़ेगी, जिससे मिजोरम पूरी तरह से देश के रेलवे मानचित्र में शामिल हो जाएगा।

इंजीनियर इस रेलवे लाइन को एक अद्भुत उपलब्धि बता रहे हैं क्योंकि इस खंड में 12.8 किलोमीटर तक फैली 48 सुरंगें, 55 बड़े पुल और 87 छोटे पुल शामिल हैं। पुल संख्या 196 की ऊंचाई 104 मीटर है, जो कुतुब मीनार से भी ऊंचा है।

(For more news apart from PM Modi to inaugurate Bairabi-Sairang railway line on September 13 in mizoram news in hindi , stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM