ओडिशा विधानसभा में 28,200 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

खबरे |

खबरे |

ओडिशा विधानसभा में 28,200 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश
Published : Sep 23, 2023, 12:48 pm IST
Updated : Sep 23, 2023, 12:48 pm IST
SHARE ARTICLE
Supplementary budget of Rs 28,200 crore presented in Odisha Assembly
Supplementary budget of Rs 28,200 crore presented in Odisha Assembly

अनुपूरक बजट आने के बाद सरकार को राजस्व अधिशेष की स्थिति बने रहने का अनुमान है।

भुवनेश्वर: ओडिशा के वित्त मंत्री विक्रम केशरी अरुखा ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 28,200 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश किया। अरुखा ने विधानसभा के पटल पर अनुपूरक बजट का प्रस्ताव रखा। राज्य सरकार ने अतिरिक्त व्यय जरूरतों को पूरा करने के लिए 28,200 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट का प्रस्ताव रखा है।

बाद में अरुखा ने संवाददाताओं से कहा कि अनुपूरक बजट में 20,100 करोड़ रुपये का प्रावधान कार्यक्रमों पर व्यय के लिए किया गया है जबकि 2,864 करोड़ रुपये प्रशासनिक खर्च, 4,664 करोड़ रुपये आपदा प्रबंधन और 572 करोड़ रुपये स्थानीय निकायों के लिए निर्धारित किए गए हैं।

वित्त मंत्री ने कहा कि ओडिशा का राजस्व संग्रह एवं व्यय चालू वित्त वर्ष में अगस्त तक क्रमशः 19 प्रतिशत और 39 प्रतिशत की दर से बढ़ा है। अनुपूरक बजट आने के बाद सरकार को राजस्व अधिशेष की स्थिति बने रहने का अनुमान है।

Location: India, Odisha, Bhubaneswar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM