मेघालय के मुख्यमंत्री ने जीआईएस और यूएवी केंद्र का किया उद्घाटन

खबरे |

खबरे |

मेघालय के मुख्यमंत्री ने जीआईएस और यूएवी केंद्र का किया उद्घाटन
Published : Dec 23, 2022, 11:20 am IST
Updated : Dec 23, 2022, 11:20 am IST
SHARE ARTICLE
Meghalaya CM inaugurates GIS and UAV center
Meghalaya CM inaugurates GIS and UAV center

उन्होंने कहा कि यूएवी का इस्तेमाल दूरदराज के इलाकों में चिकित्सकीय सहायता पहुंचाने और बेहद कम लागत दर पर बीज बोने के लिए किया गया, जहां आमतौर पर...

शिलांग : मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने यहां राज्य सचिवालय में एक भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) और मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) केंद्र का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को केंद्र का उद्घाटन करने के बाद कहा कि जीआईएस और यूएवी केंद्र कई क्षेत्रों में राज्य की विकास योजना को बढ़ाने में मदद करेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य में कई पायलट परियोजनाएं पहले ही शुरू की गई हैं, जो इस तकनीक की व्यापक क्षमताओं को दिखाती हैं।

विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित और जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) समर्थित सभी बाहरी सहायता प्राप्त परियोजनाएं बड़े पैमाने पर जीआईसी का इस्तेमाल करती हैं। संगमा ने कहा कि ड्रोन या मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) का इस्तेमाल उच्च रिज़ॉल्यूशन पर 150 से अधिक स्थानों का नक्शा तैयार करने के लिए किया गया, जो कि उपग्रह के जरिए संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि यूएवी का इस्तेमाल दूरदराज के इलाकों में चिकित्सकीय सहायता पहुंचाने और बेहद कम लागत दर पर बीज बोने के लिए किया गया, जहां आमतौर पर बीज बोने में काफी परेशानी होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इनका कई अन्य क्षेत्रों जैसे यातायात प्रबंधन, कानून-व्यवस्था कायम रखने, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे, जल निकायों, जंगलों आदि के नक्शे तैयार करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी की विश्लेषणात्मक क्षमता से कोई भी योजना तैयार करने में काफी मदद मिलेगी।

Location: India, Meghalaya, Shillong

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM