Monkeypox in India: भारत में फिर मिला 'मंकीपॉक्स' का मामला, दुबई से आया शख्स निकला पॉजिटिव

खबरे |

खबरे |

Monkeypox in India: भारत में फिर मिला 'मंकीपॉक्स' का मामला, दुबई से आया शख्स निकला पॉजिटिव
Published : Jan 24, 2025, 12:48 pm IST
Updated : Jan 24, 2025, 12:48 pm IST
SHARE ARTICLE
Monkeypox in India latest News In Hindi
Monkeypox in India latest News In Hindi

इस बार इस बीमारी का मामला कर्नाटक में सामने आया है.

Monkeypox in India latest News In Hindi: भारत में एक बार फिर 'मंकीपॉक्स' का मामला सामने आया है। इस बार इस बीमारी का मामला कर्नाटक में सामने आया है. जानकारी के मुताबिक दुबई से आया एक शख्स जांच में इस वायरस से संक्रमित पाया गया. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दुबई का एक 40 वर्षीय व्यक्ति जांच में मंकीपॉक्स से पीड़ित पाया गया है और बताया जा रहा है कि इस साल कर्नाटक में मंकीपॉक्स का यह पहला मामला है. ये शख्स 19 साल से दुबई में था.

कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने 22 जनवरी को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी), पुणे द्वारा उडुपी जिले के करकला क्षेत्र के एक 40 वर्षीय व्यक्ति में मंकीपॉक्स की पुष्टि की। जानकारी के मुताबिक, उक्त व्यक्ति पिछले 19 साल से दुबई में रह रहा था और 17 जनवरी को कर्नाटक के मंगलुरु आया था.

कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दुबई से लौटने पर शख्स में दाने के लक्षण दिखे। इससे दो दिन पहले उन्हें बुखार भी आया था. इसके बाद शख्स को तुरंत एक निजी अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया. इसके बाद शख्स का सैंपल लिया गया और बेंगलुरु मेडिकल कॉलेज और फिर एनआईवी, पुणे भेजा गया. 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंकीपॉक्स से पीड़ित व्यक्ति की हालत स्थिर है और उसे जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि मंकीपॉक्स का संक्रमण बहुत दुर्लभ है। ऐसे मामले की जानकारी देने से नहीं डरना चाहिए. यदि आपको खांसी के साथ बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, ठंड लगना, पसीना आना, गले में खराश और त्वचा पर चकत्ते जैसे बीमारी से जुड़े सामान्य लक्षण हैं तो परीक्षण करवाएं।

(For more news apart from Monkeypox in India latest News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)


 

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

डल्लेवाल के गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस। जगजीत डल्लेवाल के बेटे ने प्रशासन पर उठाए सवाल

28 Mar 2025 5:19 PM

काली कार में सवार तस्करों का एनकाउंटर, पहले पुलिस पर गोलियां चलाईं फिर हुआ एनकाउंटर

28 Mar 2025 5:16 PM

पंजाब की आज की ताजा खबरें | देखिये क्या है खास Spokesman TV | LIVE

27 Mar 2025 6:55 PM

Partap Singh Bajwa के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश, हरजोत सिंह बैंस ने पढ़ा प्रस्ताव

27 Mar 2025 6:53 PM

सुने जत्थेदारों की बहाली पर आरपी सिंह ने क्या कहा?

27 Mar 2025 5:56 PM

खनौरी बॉर्डर से DIG Mandeep Singh Sidhu ने किसानों का सामान चोरी होने को लेकर दी जानकारी

26 Mar 2025 5:41 PM