Karnataka News: बेलागावी में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत, पिछले तीन दिन में जिले में 25 लोगों की मृत्यु

खबरे |

खबरे |

Karnataka News: बेलागावी में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत, पिछले तीन दिन में जिले में 25 लोगों की मृत्यु
Published : Feb 24, 2024, 11:17 am IST
Updated : Feb 24, 2024, 11:17 am IST
SHARE ARTICLE
Six killed in road accident in Belagavi, Karnataka news in hindi
Six killed in road accident in Belagavi, Karnataka news in hindi

मुर्गोड पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

Karnataka News: कर्नाटक के बेलागावी जिले से लगभग 90 किलोमीटर दूर दत्त जंबोटी रोड पर हुई दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को हुई दुर्घटना में पांच लोगों की घटनास्थल पर जबकि एक अन्य की अस्पताल में मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार एक कार ने खड़े हुए दोपहिया वाहन और फिर एक अन्य दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, खड़े हुए वाहन के पास मौजूद दो लोगों को गंभीर चोट आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनमें से हनमंत मलप्पा माल्यागोल नामक व्यक्ति की अस्पताल में मृत्यु हो गई।

पुलिस ने कहा कि अन्य मृतकों की पहचान एकनाथ भीमप्पा पदतारी (22), मल्लिकार्जुन रामप्पा मराठे (16), आकाश रामप्पा मराठे (14), लक्ष्मी रामप्पा मराठे (19) और नागपा लक्ष्मण यादवन्नावर (48) के रूप में हुई है।

मुर्गोड पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। बेलगावी जिले के पुलिस अधीक्षक भीमाशंकर गुलेद ने कहा कि पिछले तीन दिन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं में 25 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और तेज गति से वाहन चलाने से बचने की अपील की।

(For more news apart from Six killed in road accident in Belagavi, Karnataka news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)
 

Location: India, Karnataka, Belagavi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM