मिजोरम पुल हादसा : पश्चिम बंगाल के 23 मजदूरों के मरने की आशंका, 18 शव मिले

खबरे |

खबरे |

मिजोरम पुल हादसा : पश्चिम बंगाल के 23 मजदूरों के मरने की आशंका, 18 शव मिले
Published : Aug 24, 2023, 11:19 am IST
Updated : Aug 24, 2023, 11:19 am IST
SHARE ARTICLE
Mizoram bridge accident: 23 laborers from West Bengal feared dead
Mizoram bridge accident: 23 laborers from West Bengal feared dead

सभी 26 मजदूर पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से थे।

आइजोल: मिजोरम के आइजोल जिले में एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के ढहने की घटना के दौरान वहां मौजूद 26 मजदूरों में 23 के मारे जाने की आशंका है। हालांकि पुलिस ने अब तक 18 शव बरामद किए है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वहां काम करने वाले तीन लोग अस्पताल में भर्ती हैं और ‘‘उनका उपचार’’ हो रहा है जबकि पांच लोग लापता हैं।

सभी 26 मजदूर पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से थे। रेलवे ने कहा कि बुधवार को हुआ यह हादसा गैंट्री (भारी भरकम ढांचे को लाने-ले जाने वाला क्रेननुमा ढांचा) ढहने के कारण हुआ जिसे कुरुंग नदी के ऊपर बन रहे पुल के निर्माण के लिए लगाया गया था।

निर्माणाधीन पुल पर हुई घटना की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जा रहा है जो भैरवी-सैरांग नई रेलवे लाइन परियोजना के तहत बनने वाले 130 पुलों में से एक है।

सभी 18 शवों की पहचान कर ली गई है। इनकी पहचान नब चौधरी, मोजम्मेल हक, नरीम रहमान, रंजीत सरकार, काशिम शेख, समरुल हक, झल्लू सरकार, साकिरुल शेख, मसरेकुल हक, सैदुर रहमान, रहीम शेख, सुमन सरकार, सरीफुल शेख, इंसारुल हक, जयंत सरकार, मोहम्मद जाहिदुल शेख, मनिरुल नादाप और सेबुल मिया के तौर पर हुई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पांच मजदूर अब भी लापता हैं। लेकिन उनके जीवित होने की संभावना कम ही है।’’ पांच लापता मजदूरों की पहचान मुजफ्फर अली, साहिन अख्तर, नुरुल हक, सेनौल और आसिम अली के तौर पर हुई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में कहा कि मजदूरों के शवों को राज्य लाने की व्यवस्था की जा रही है।

Location: India, Mizoram, Aizawl

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM