कांग्रेस ने गुजरात में अपने शासन के दौरान ‘असामाजिक तत्वों’ को संरक्षण दिया था: मोदी

खबरे |

खबरे |

कांग्रेस ने गुजरात में अपने शासन के दौरान ‘असामाजिक तत्वों’ को संरक्षण दिया था: मोदी
Published : Nov 24, 2022, 11:01 am IST
Updated : Nov 24, 2022, 11:01 am IST
SHARE ARTICLE
Congress patronized 'anti-social elements' during its rule in Gujarat: Modi
Congress patronized 'anti-social elements' during its rule in Gujarat: Modi

प्रधानमंत्री अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में वडोदरा में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

वडोदरा (गुजरात) :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तब गुजरात के लोग डर के साए में रहते थे क्योंकि पार्टी ने असामाजिक तत्वों को संरक्षण दिया हुआ था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लंबे शासन के दौरान, गुजरात में दंगे होना और कर्फ्यू लगना आम बात थी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पिछले 27 वर्षों से गुजरात की सत्ता में है।

प्रधानमंत्री अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में वडोदरा में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। वडोदरा जिले में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में पांच दिसंबर को मतदान होगा।

वर्ष 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे मोदी ने कहा, ‘‘आज की युवा पीढ़ी शायद नहीं जानती होगी कि दो दशक पहले (गुजरात में) क्या स्थिति थी - दंगे और कर्फ्यू आम थे। असामाजिक तत्व बिना किसी डर के लोगों को आतंकित करते थे। उन्हें खुली छूट दी गई थी। यही कांग्रेस की नीति थी। ऐसे तत्वों को सरकार ने संरक्षण दिया था।’’

उन्होंने दावा किया कि इसी तरह की स्थिति अभी भी उन राज्यों में बनी हुई है जहां वर्तमान में कांग्रेस सत्ता में है।

पंचमहल जिले से सटे नवनिर्मित पावागढ़ मंदिर का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकारों ने ‘‘वोट बैंक की राजनीति’’ के कारण ऐसे पूजा स्थलों को विकसित करने के बारे में कभी नहीं सोचा था। प्रधानमंत्री ने पावागढ़ मंदिर का कुछ महीने पहले ही उद्घाटन किया था।

मोदी ने कहा कि वडोदरा, हलोल, कलोल, गोधरा और दाहोद बेल्ट निकट भविष्य में ‘‘हाईटेक विनिर्माण गलियारा’’ बन जाएंगे।

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM