मुंबई : सामने आए खसरे के 13 नए मामले , एक की मौत

खबरे |

खबरे |

मुंबई : सामने आए खसरे के 13 नए मामले , एक की मौत
Published : Nov 24, 2022, 11:25 am IST
Updated : Nov 24, 2022, 11:25 am IST
SHARE ARTICLE
 Mumbai: 13 new cases of measles surfaced, one died
Mumbai: 13 new cases of measles surfaced, one died

नगर निकाय ने बताया कि मंगलवार शाम को शहर के एक अस्पताल में खसरे से पीड़ित आठ माह के एक बच्चे की मौत हो गई और इसी के साथ मृतक संख्या बढ़कर 12 हो गई।

मुंबई :  मुंबई में खसरे के 13 नए मामले सामने आने के बाद क्षेत्र में वर्ष 2022 में इससे संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 233 हो गई। वहीं, एक और व्यक्ति की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 12 पर पहुंच गई। नगर निकाय ने यह जानकारी दी।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने एक विज्ञप्ति में बताया कि बुधवार को शहर के सरकारी अस्पतालों से 22 मरीजों को छुट्टी दे दी गई।

बीएमसी के सर्वेक्षणों के दौरान खसरे के 156 संदिग्ध मामलों का पता चला। यह संक्रमण आमतौर पर बच्चों में अधिक पाया जाता है।

नगर निकाय ने बताया कि मंगलवार शाम को शहर के एक अस्पताल में खसरे से पीड़ित आठ माह के एक बच्चे की मौत हो गई और इसी के साथ मृतक संख्या बढ़कर 12 हो गई। बच्चा भिवंडी का रहने वाला था।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि इस साल अब तक खसरे के 3,534 संदिग्ध मामले सामने आ चुके हैं।

बीएमसी ने बताया कि 24 वार्ड में से 11 में 22 स्थानों पर खसरा फैलने की सूचना मिली है, लेकिन 13 नए पुष्ट मामले सात अलग-अलग वार्ड में सामने आए।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM