कश्मीर में ताजा बर्फबारी, श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाएं प्रभावित

खबरे |

खबरे |

कश्मीर में ताजा बर्फबारी, श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाएं प्रभावित
Published : Jan 25, 2023, 1:40 pm IST
Updated : Jan 25, 2023, 1:40 pm IST
SHARE ARTICLE
Fresh snowfall in Kashmir, flight services affected at Srinagar airport
Fresh snowfall in Kashmir, flight services affected at Srinagar airport

कश्मीर में अभी ‘चिल्लई-कलां’ का दौर जारी है। यह 40 दिन तक चलता है, जिसमें कश्मीर घाटी में शीतलहर चलने के साथ ही तापमान में काफी गिरावट दर्ज की...

श्रीनगर:  कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर ताजा बर्फबारी से दृश्यता घटकर 500 मीटर रह गई, जिससे घाटी में बुधवार को विमान सेवाएं प्रभावित हुईं। कश्मीर के अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हुई। मौसम विज्ञान विभाग ने दिन बढ़ने पर बारिश की तीव्रता कम होने का पूर्वानुमान लगाया है।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर हवाई अड्डे पर सभी उड़ानों की आवाजाही में विलंब हुआ। हालांकि हवाई अड्डे पर अधिक बर्फ एकत्रित नहीं हुई है, लेकिन दृश्यता के 500 मीटर पर पहुंचने से उड़ान संचालन प्रभावित हुआ।

उन्होंने बताया कि दृश्यता के कम से कम 1000 मीटर होने पर विमानों का संचालन बहाल किया जाएगा।

यातायात विभाग के मुताबिक, श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ जगहों पर बारिश के दौरान पत्थर गिरने की कुछ घटनाएं हुईं, लेकिन यातायात सुचारु रहा। लोगों को नाशरी और बनिहाल के बीच राजमार्ग पर तब तक जाने से बचने को कहा गया है, जब तक कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ वहां से गुजर न जाए।

यातायात विभाग ने कहा, ‘‘ भारत जोड़ो यात्रा के रामबन से बनिहाल की ओर जाने के मद्देनजर, काजीगुंड से बनिहल-रामबन की ओर और नाशरी से रामबन-बनिहल की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।’’

इस बीच, घाटी में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में तापमान शून्य से नीचे 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में तापमान शून्य से नीचे 0.7 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा में शून्य से नीचे 0.6 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में शून्य से नीचे 4.6 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में शून्य से नीचे 2.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।.

मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को कुछ इलाकों में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बर्फबारी या बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।

कश्मीर में अभी ‘चिल्लई-कलां’ का दौर जारी है। यह 40 दिन तक चलता है, जिसमें कश्मीर घाटी में शीतलहर चलने के साथ ही तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जाती है। इस अवधि में बर्फबारी की प्रबल संभावना रहती है, खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होती है।

‘चिल्लई-कलां’ का दौर 30 जनवरी को समाप्त होगा और उसके बाद 20 दिन का ‘चिल्लई-खुर्द’ शुरू होगा, जिसमें भी कश्मीर घाटी में शीतलहर जारी रहेगी। फिर 10 दिन का ‘चिल्लई बच्चा’ का दौर रहेगा, तब घाटी में ठंड में कमी आने लगेगी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM