Mahakaal temple Fire News: महाकाल मंदिर में आरती के दौरान लगी आग; पुजारी समेत 13 लोग झुलसे

खबरे |

खबरे |

Mahakaal temple Fire News: महाकाल मंदिर में आरती के दौरान लगी आग; पुजारी समेत 13 लोग झुलसे
Published : Mar 25, 2024, 9:26 am IST
Updated : Mar 25, 2024, 9:26 am IST
SHARE ARTICLE
mp mahakal temple fire broke out during aarti news in hindi
mp mahakal temple fire broke out during aarti news in hindi

अनुमान लगाया जा रहा है कि गुलाल में कोई केमिकल था, जिससे आग लग गई।

Mahakaal temple Fire News: मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लग गई। इसमें पुजारी समेत 13 लोग झुलस गए। बताया जा रहा है कि यह आग आरती के दौरान गुलाल उड़ने से लगी. हादसे के वक्त मंदिर में हजारों श्रद्धालु होली मना रहे थे.

घायल सेवक ने बताया कि आरती कर रहे पुजारी संजीव पर पीछे से किसी ने गुलाल फेंक दिया. गुलाल दीपक पर गिर गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि गुलाल में कोई केमिकल था, जिससे आग लग गई।

कुछ लोगों ने अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आरती कर रहे संजीव पुजारी, विकास, मनोज, सेवाधारी आनंद, कमल जोशी समेत 13 लोग झुलस गए।

उज्जैन के कलेक्टर नीरज सिंह ने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है. कुछ घायलों को उज्जैन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कई को इंदौर रैफर किया जा रहा है।

(For more news apart from mp mahakal temple fire broke out during aarti news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM