Bemetara Factory Blast News: छत्तीसगढ़ में बारूद बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट से 1 की मौत, 6 घायल

खबरे |

खबरे |

Bemetara Factory Blast News: छत्तीसगढ़ में बारूद बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट से 1 की मौत, 6 घायल
Published : May 25, 2024, 6:25 pm IST
Updated : May 25, 2024, 6:25 pm IST
SHARE ARTICLE
Chhattisgarh, Bemetara Gunpowder Factory Blast, 1 killed news in hindi
Chhattisgarh, Bemetara Gunpowder Factory Blast, 1 killed news in hindi

विस्फोट स्थल का दौरा करने वाले उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं

Bemetara Factory Blast News In Hindi:  छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शनिवार को विस्फोटक बनाने वाली एक फैक्ट्री में विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट बेरला ब्लॉक के पिरदा गांव के पास 'स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड' नामक फैक्ट्री में हुआ।

सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। रायपुर की जनसंपर्क अधिकारी शुभ्रा सिंह ने बताया कि विस्फोट में घायल हुए 6 लोगों को इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल लाया गया, जिनमें से 2 घायलों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर ले जाया गया।

विस्फोट स्थल का दौरा करने वाले उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साव ने पत्रकारों से कहा कि बड़ी घटना घटी है। एसडीआरएफ वहीं जिला प्रशासन की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

एसडीआरएफ की टीम मलबा हटाने में जुटी हुई है। मलबा साफ होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लगातार हमारे और अधिकारियों के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और घायलों को अंबेडकर अस्पताल रायपुर और एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिये जायेंगे। घायलों का इलाज भी सरकार करायेगी। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि फैक्ट्री मालिक पीड़ितों को मुआवजा दें। पड़ोसी दुर्ग जिले की एसडीआरएफ टीम के प्रभारी ईश्वर खरे ने बताया कि उनकी 13 सदस्यीय टीम विस्फोट स्थल पर बचाव कार्य में जुटी है।

विस्फोटक फैक्ट्री में हुए विस्फोट में दो मंजिला इमारत ढह गई। मलबे में कुछ लोग दबे हो सकते हैं। तलाशी अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि विस्फोट से 30-40 फीट गहरा गड्ढा हो गया और जानमाल के नुकसान का विवरण सारा मलबा साफ होने के बाद ही पता चलेगा।

 फैक्ट्री से सटे बोरसी गांव के रहने वाले राज कुमार यादव ने बताया कि फैक्ट्री में काम करने वाला उनका 20 साल का बेटा विस्फोट के बाद से लापता है।

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने स्थानीय समाचार चैनलों को बताया कि विस्फोट के समय कारखाने में कम से कम 100 लोग काम कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि कई लोग लापता हैं और उनके मलबे में दबे होने की आशंका है। इलाके के दुकानदारों ने बताया कि विस्फोट का असर करीब चार किलोमीटर के दायरे में महसूस किया गया।

(For more news apart from Bemetara Gunpowder Factory Blast, Chhattisgarh news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Chhatisgarh, Bastar

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM