लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन पर बोले देवेगौड़ा, कहा- 'हम स्वतंत्र रूप से लड़ेंगे चुनाव '

खबरे |

खबरे |

लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन पर बोले देवेगौड़ा, कहा- 'हम स्वतंत्र रूप से लड़ेंगे चुनाव '
Published : Jul 25, 2023, 4:00 pm IST
Updated : Jul 25, 2023, 4:00 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

देवेगौड़ा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जद(एस) लोकसभा चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेगी।’’

बेंगलुरु: पूर्व प्रधानमंत्री एवं जनता दल (सेक्युलर) के सुप्रीमो एच डी देवेगौड़ा ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ चुनावी गठबंधन की संभावनाओं को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि उनका दल लोकसभा चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेगा।

देवेगौड़ा के पुत्र एवं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने पिछले सप्ताह कहा था कि उनकी पार्टी विभिन्न मामलों को लेकर राज्य में कांग्रेस की सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर काम करेगी। इसी के साथ अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा और जद(एस) के हाथ मिलाने की अटकलें लगाई जाने लगी थीं।

जद(एस) और भाजपा के विधायकों ने ‘‘अशोभनीय एवं अपमानजनक आचरण’’ के लिए विधानसभा से 10 भाजपा नेताओं को निलंबित किए जाने के बाद सदन के सत्र का बहिष्कार कर दिया था।

देवेगौड़ा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जद(एस) लोकसभा चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भले ही हम (पार्टी) पांच, छह, तीन, दो या एक ही सीट जीतें, लेकिन हम लोकसभा चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेंगे।’’ देवेगौड़ा ने कहा, ‘‘हम अपने कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श करने के बाद लोकसभा चुनाव में केवल उन क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारेंगे, जहां हम मजबूत हैं।’’

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM