बंगाल : राज्यपाल ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों के अंतरिम कुलपतियों के साथ बैठक की

खबरे |

खबरे |

बंगाल : राज्यपाल आनंद बोस ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों के अंतरिम कुलपतियों के साथ की बैठक
Published : Sep 25, 2023, 10:21 am IST
Updated : Sep 25, 2023, 10:35 am IST
SHARE ARTICLE
Governor CV Anand Bose (file photo)
Governor CV Anand Bose (file photo)

राजभवन के एक सूत्र के मुताबिक, बैठक में कुल 22 अंतरिम कुलपतियों ने हिस्सा लिया, जिन्हें राज्यपाल द्वारा मई से नियुक्त किया गया था।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने उच्च शिक्षण संस्थानों के सामने आने वाले शैक्षणिक और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा के लिए रविवार को राज्य में स्थित विश्वविद्यालयों के अंतरिम कुलपतियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की। इन अंतरिम कुलपतियों को राज्यपाल द्वारा नियुक्त किया गया था।

बैठक में भाग लेने वाले कुलपतियों में से एक ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि राज्यपाल ने छात्रों के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए संस्थानों को चलाने के तरीकों के बारे में बात की। एक अन्य कुलपति ने कहा, 'माननीय राज्यपाल ने हमें अपने-अपने विश्वविद्यालयों में अन्य चीजों के अलावा रैगिंग रोधी समितियों को मजबूत बनाने का निर्देश दिया।'

उन्होंने बताया कि राज्यपाल ने हमसे कहा कि वह किसी भी सलाह के लिए फोन पर उपलब्ध रहेंगे। राजभवन के एक सूत्र के मुताबिक, बैठक में कुल 22 अंतरिम कुलपतियों ने हिस्सा लिया, जिन्हें राज्यपाल द्वारा मई से नियुक्त किया गया था।

सूत्र ने बताया कि बोस ने राज्य सरकार से परामर्श किए बिना 16 विश्वविद्यालयों के अंतरिम कुलपतियों की नियुक्ति को मंजूरी दी थी। राज्यपाल के इस फैसले की राज्य के शिक्षा मंत्री ने आलोचना की थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM