कमलनाथ ने ‘लाडली बहना’ योजना की लाभार्थियों को दी जा रही राशि बंद करने की आंशका जताई

खबरे |

खबरे |

कमलनाथ ने ‘लाडली बहना’ योजना की लाभार्थियों को दी जा रही राशि बंद करने की जताई आंशका
Published : Sep 25, 2023, 10:20 am IST
Updated : Sep 25, 2023, 10:31 am IST
SHARE ARTICLE
Kamal Nath (file photo)
Kamal Nath (file photo)

इस योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को इस साल जून से प्रतिमाह 1,000 रूपए दिए जा रहे हैं।

भोपाल: कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार की ‘लाडली बहना योजना’ के तहत राज्य की महिलाओं को दी जा रही राशि अगले महीने से बंद किए जाने की रविवार को आशंका जताई। वहीं, भाजपा ने कमलनाथ के इस दावे को खारिज कर दिया।

इस योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को इस साल जून से प्रतिमाह 1,000 रूपए दिए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अक्टूबर से योजना के तहत 1.31 करोड़ महिलाओं के खातों में 1,250 रूपये की राशि डाली जाएगी और धीरे-धीरे यह राशि बढ़ाकर 3,000 रूपये प्रतिमाह कर दी जाएगी। यह राशि प्रत्येक महीने 10 तारीख को हितग्राहियों के खाते में डाली जाती है। कमलनाथ ने रविवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘बहनों, सुना है इस बार 10 तारीख नहीं आ रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘10 तारीख आने वाली है, के नाम पर पिछले चार महीनों से जनता की कमाई के करोड़ों रुपए फूकने के बाद, इस बार शिवराज नीत सरकार पलटी मार रही है।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस बार भाजपा सरकार के कैलेंडर में 10 तारीख नहीं आ रही है। जैसे इस सरकार की ये योजना इनके लिये वोट ठगने का जरिया मात्र है, वैसे ही इनकी 10 तारीख भी छल निकली। सवाल है कि फिर क्यों चार महीना तारीख याद कराने भर के लिये मुख्यमंत्री शिवराज ने जनता की मेहनत और पसीने के करोड़ों रूपये विज्ञापन में फूंके डाले।’’

कमलनाथ ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘आम आदमी सब देख रहा है। जनता है तैयार, अब भाजपा पर होगा पलटवार।’’

कमलनाथ के दावों के बारे में पूछे जाने पर प्रदेश भाजपा सचिव रजनीश अग्रवाल ने कहा कि कानून के अनुसार मंत्रिमंडल के निर्णय के बाद इस योजना के तहत पैसा हस्तांतरित किया जाता है।

उन्होंने विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस का लोगों को धोखा देने का लंबा इतिहास रहा है। इसलिए कमलनाथ को ऐसा ही लग रहा है और वह लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। लोग कांग्रेस की असलियत जानते हैं।’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM