भारत को अमेरिका से बातचीत में सतर्क रहना चाहिए : पूर्व सेना प्रमुख बिक्रम सिंह

खबरे |

खबरे |

भारत को अमेरिका से बातचीत में सतर्क रहना चाहिए : पूर्व सेना प्रमुख बिक्रम सिंह
Published : Nov 25, 2022, 1:05 pm IST
Updated : Nov 25, 2022, 1:05 pm IST
SHARE ARTICLE
India should be careful in talks with America: Former Army Chief Bikram Singh
India should be careful in talks with America: Former Army Chief Bikram Singh

उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने सभी बाहरी सैन्य हस्तक्षेपों में विफल रहा है और इसका एक मुख्य कारण यह था कि वाशिंगटन अपना काम दूसरों से कराता रहा है।

मुंबई  :  पूर्व सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने सरकार से रणनीतिक मामलों में अमेरिका के साथ व्यवहार में सावधानी बरतने का आग्रह करते हुए कहा कि दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अब तक अपने करीबी सहयोगियों के प्रति अपनी विश्वसनीयता साबित नहीं कर पाया है।

उन्होंने कहा कि भारत के ‘क्वाड समूह’ का सदस्य होने के बावजूद अमेरिका के साथ आगे बढ़ते हुए सावधानी बरतनी चाहिए, जिसने हाल के वर्षों में नई दिल्ली के साथ अपने संबंधों का विस्तार किया है।

‘क्वाड’, भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का एक चतुर्भुज सुरक्षा संवाद समूह है।

सिंह ने  गुरूवार  शाम यहां एसबीआई बैंकिंग एंड इकोनॉमिक सम्मेलन में कहा, “हालांकि यह अच्छा है कि हम क्वाड का हिस्सा हैं (जिसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के प्रतिपक्ष के रूप में देखा जाता है), लेकिन यह हमारे हित में होगा कि हम अमेरिका के साथ सावधानी से आगे बढ़ें, क्योंकि वाशिंगटन कभी भी अपने रणनीतिक और रक्षा सहयोगियों का भरोसा नहीं जीत पाया है।”

24वें सेना प्रमुख रहे जनरल सिंह ने वाशिंगटन के साथ रणनीतिक व्यवहार में सतर्क दृष्टिकोण के अपने सुझाव की वजह समझाते हुए कहा, “अमेरिका पहले वियतनाम से निकला, फिर इराक से दो बार और हाल ही में अफगानिस्तान से। हमें अमेरिका से निपटने में बहुत सतर्क रहना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने सभी बाहरी सैन्य हस्तक्षेपों में विफल रहा है और इसका एक मुख्य कारण यह था कि वाशिंगटन अपना काम दूसरों से कराता रहा है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM