नकली नोट छापने और इस्तेमाल करने के आरोप में मां-बेटी गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

नकली नोट छापने और इस्तेमाल करने के आरोप में मां-बेटी गिरफ्तार
Published : Nov 25, 2022, 1:25 pm IST
Updated : Nov 25, 2022, 1:25 pm IST
SHARE ARTICLE
Mother-daughter arrested for printing and using fake notes
Mother-daughter arrested for printing and using fake notes

पुलिस ने कहा कि शीबा इंटरनेट से सीखकर नकली नोट छापने लगी थी और संदेह है कि उसने अपनी मां को छोटे व्यापारियों से कुछ सामान खरीदने के लिए भेजा था।

कोट्टायम (केरल) :  केरल पुलिस ने कोट्टायम बाजार से लॉटरी टिकट खरीदने के लिए कथित तौर पर नकली नोटों का इस्तेमाल करने के आरोप में एक महिला और उसकी बेटी को गिरफ्तार किया है।

कोट्टायम पश्चिम पुलिस ने  गुरूवार  को अंबालाप्पुझा निवासी विलासिनी (68) और उसकी बेटी शीबा (34) को गिरफ्तार किया। लॉटरी टिकट खरीदने के लिए दिए गए नोटों पर एक लॉटरी दुकान के मालिक को संदेह होने के बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद विलासिनी को पकड़ा गया।

पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और 100 रुपये के 14 नकली नोट बरामद किए और इसमें उसकी बेटी भी शामिल थी।

इसके बाद, पुलिस ने कुरिची में उनके किराए के घर पर छापा मारा और 500 रुपये के 31 नकली नोट, 200 रुपये के सात नकली नोट और अन्य कीमतों के कुछ नकली नोट बरामद किए।.

पुलिस ने शीबा को भी हिरासत में लिया और नकली नोट बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए एक लेपटॉप, प्रिंटर तथा एक स्कैनर को जब्त किया।.

पुलिस ने कहा कि शीबा इंटरनेट से सीखकर नकली नोट छापने लगी थी और संदेह है कि उसने अपनी मां को छोटे व्यापारियों से कुछ सामान खरीदने के लिए भेजा था।

Location: India, Kerala, kottayam

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM