पंचायत चुनाव: हरियाणा के चार जिलों में मतदान जारी

खबरे |

खबरे |

पंचायत चुनाव: हरियाणा के चार जिलों में मतदान जारी
Published : Nov 25, 2022, 1:10 pm IST
Updated : Nov 25, 2022, 1:10 pm IST
SHARE ARTICLE
Panchayat elections: Voting underway in four districts of Haryana
Panchayat elections: Voting underway in four districts of Haryana

फरीदाबाद, फतेहाबाद, हिसार और पलवल जिलों में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चलेगा। चार जिलों के 25 ब्लॉक, 929 सरपंचों और 10,362 ....

चंडीगढ़ :  हरियाणा में पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में चार जिलों में ग्राम पंचायतों के सरपंचों और पंचों के चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। पहले तीन घंटे में 17 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

फरीदाबाद, फतेहाबाद, हिसार और पलवल जिलों में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चलेगा। चार जिलों के 25 ब्लॉक, 929 सरपंचों और 10,362 पंचों के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है।

राज्य के निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि सुचारू व शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए सभी मतदान केंद्रों पर खास इंतजाम किए गए हैं।

सिंह ने बताया कि इन चार जिलों में 22 लाख से अधिक लोग मतदान के पात्र हैं। इन चार जिलों में कुल 2,655 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से 615 संवेदनशील और 781 अति संवेदनशील केंद्र हैं।

जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के चुनाव के नतीजों की घोषणा 27 नवंबर को की जाएगी, जबकि पंचों और सरपंचों के चुनाव के परिणाम मतदान वाले दिन ही घोषित कर दिए जाते हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM