Rajasthan Weather: राजस्थान में कई जगहों पर छाए बादल, बूंदाबांदी के आसार

खबरे |

खबरे |

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में कई जगहों पर छाए बादल, बूंदाबांदी के आसार
Published : Feb 26, 2024, 5:00 pm IST
Updated : Feb 26, 2024, 5:00 pm IST
SHARE ARTICLE
Rajasthan Weather update today news in hindi chances of drizzle
Rajasthan Weather update today news in hindi chances of drizzle

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, ‘‘ आज एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के अधिकांश भागों में बादल छाए हुए हैं।

Rajasthan Weather Update Today News In Hindi: एक नये पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में सोमवार को मौसम ने फिर करवट ली है और राजधानी जयपुर सहित कई इलाकों में बादल छाए रहे।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, ‘‘ आज एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के अधिकांश भागों में बादल छाए हुए हैं। अगले 48 घंटों के दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा और जयपुर संभाग में कहीं- कहीं हल्की बारिश-बूंदाबांदी होने की संभावना है।’’

इसके अनुसार एक मार्च से एक और नये तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी राजस्थान और आसपास में एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र बनने की संभावना है जिसके प्रभाव से एक-दो मार्च को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, 30-40 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं/आंधी चलने तथा कुछ भागों में बारिश होने की संभावना है।

इस बीच, 24 घंटे की अवधि में करौली में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री, संगरिया में 8.3 डिग्री और श्रीगंगानगर में 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि बाकी जगह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

(For more news apart fromRajasthan Weather update today news in hindi chances of drizzle, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM