जम्मू पहुंचे राजनाथ सिंह, सुरक्षा सम्मेलन को करेंगे संबोधित

खबरे |

खबरे |

जम्मू पहुंचे राजनाथ सिंह, सुरक्षा सम्मेलन को करेंगे संबोधित
Published : Jun 26, 2023, 1:15 pm IST
Updated : Jun 26, 2023, 1:15 pm IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

रक्षा मंत्री सिंह यहां पहुंचते ही जम्मू विश्वविद्यालय के लिए रवाना हो गए जहां सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

जम्मू: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को एक दिन के दौरे पर यहां पहुंचे जिसमें वह एक राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करेंगे और बाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ जम्मू कश्मीर के राजनीतिक हालात की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ यहां पहुंचे राजनाथ सिंह का भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रवींद्र रैना, सांसद जुगल किशोर शर्मा और जम्मू के महापौर राजिंदर शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने हवाई अड्डे पर स्वागत किया।

रक्षा मंत्री सिंह यहां पहुंचते ही जम्मू विश्वविद्यालय के लिए रवाना हो गए जहां सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करेंगे। इस सम्मेलन में रक्षा विशेषज्ञ, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी, शिक्षाविद्, चिकित्सक और युवाओं समेत करीब 1500 विशिष्ट आमंत्रित लोग भाग ले रहे हैं।

रैना ने रविवार को कहा कि इस अराजनीतिक आयोजन में रक्षा मंत्री रक्षा क्षेत्र में तथा देश की और उसके नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े विषयों को लेकर भारत की मजबूत स्थिति के बारे में बात करेंगे। सम्मेलन को संबोधित करने के बाद रक्षा मंत्री भाजपा के त्रिकुटा नगर स्थित मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक की अध्यक्षता करेंगे जिसमें मौजूदा राजनीतिक हालात की समीक्षा की जाएगी एवं सांगठनिक मामलों पर भी चर्चा की जाएगी। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM