बाल विवाह के बाद नाबालिग लड़की ने मृत बच्ची को दिया जन्म; पति और ताऊ के खिलाफ मामला दर्ज

खबरे |

खबरे |

बाल विवाह के बाद नाबालिग लड़की ने मृत बच्ची को दिया जन्म; पति और ताऊ के खिलाफ मामला दर्ज
Published : Jul 26, 2023, 4:14 pm IST
Updated : Jul 26, 2023, 4:14 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

नाबालिग लड़की सात माह की गर्भवती थी और उसने समय से पहले बच्चे को जन्म दिया।

इंदौर (मध्यप्रदेश): इंदौर में बाल विवाह के बाद 16 वर्षीय लड़की ने मृत बच्ची को जन्म दिया है। पुलिस ने लड़की के पति और कम उम्र में उसकी शादी कराने वाले ताऊ के खिलाफ फौजदारी मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित लड़की के स्थानीय संरक्षक और ताऊ ने उसका बाल विवाह कराया था जिसके बाद वह गर्भवती हो गई थी।

उन्होंने बताया कि इंदौर की बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की शिकायत पर शहर के तेजाजी नगर पुलिस थाने में लड़की के पति और ताऊ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष पल्लवी पोरवाल ने "पीटीआई-भाषा" को बताया, "नाबालिग लड़की ने मंगलवार रात शहर के एक अस्पताल में मृत बच्ची को जन्म दिया जिसका सिर विकसित नहीं हुआ था।"

उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की सात माह की गर्भवती थी और उसने समय से पहले बच्चे को जन्म दिया।

पोरवाल ने बताया कि नाबालिग लड़की और उसका पति काम के लिए कर्नाटक गए थे जहां एक अस्पताल में जांच के दौरान पीड़िता के गर्भवती होने के बारे में पता चला था। उन्होंने बताया कि कर्नाटक की एक बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने नाबालिग लड़की के गर्भवती होने का मामला इंदौर की सीडब्ल्यूसी को भेज दिया था।

तेजाजी नगर थाने के प्रभारी अभिषेक रंजन ने बताया कि नाबालिग लड़की के गर्भवती होने के मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और अभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM