छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर

खबरे |

खबरे |

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर
Published : Nov 26, 2022, 11:20 am IST
Updated : Nov 26, 2022, 11:20 am IST
SHARE ARTICLE
Three Maoists killed in an encounter in Chhattisgarh
Three Maoists killed in an encounter in Chhattisgarh

मुठभेड़ जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोमरा गांव के जंगल में हुई और इसमें एक महिला नक्सली समेत तीन नक्सली मारे गए।

बीजापुर :  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने शनिवार को हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत तीन नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोमरा गांव के जंगल में हुई और इसमें एक महिला नक्सली समेत तीन नक्सली मारे गए।

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि पोमरा गांव के जंगल में नक्सलियों के डिवीजनल कमेटी सदस्य मोहन कड़ती, सुमित्रा, माटवाड़ा एलओएस कमांडर रमेश और लगभग 40 माओवादी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि सूचना के बाद डीआरजी, एसटीएफ और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को गश्त पर भेजा गया।

उन्होंने कहा कि आज सुबह करीब 7.30 बजे जब सुरक्षाबलों के जवान पोमरा गांव के जंगल में पहुंचे तो नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। 

अधिकारियों के अनुसार, कुछ देर चली गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तो वहां से तीन नक्सलियों के शव बरामद हुए। उन्होंने कहा कि मारे गए नक्सलियों की अभी पहचान नहीं हुई है तथा क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।

Location: India, Chhatisgarh, Bilaspur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM