Maharashtra News: एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

खबरे |

खबरे |

Maharashtra News: एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा
Published : Nov 26, 2024, 2:22 pm IST
Updated : Nov 26, 2024, 2:22 pm IST
SHARE ARTICLE
Eknath Shinde resigns from the post of CM of Maharashtra news in hindi
Eknath Shinde resigns from the post of CM of Maharashtra news in hindi

उपमुख्यमंत्री अजित पवार और देवेन्द्र फडणवीस भी आज सुबह अपना इस्तीफा सौंपने राज्यपाल के कार्यालय पहुंचे।

Maharashtra News In Hindi: विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। शिंदे ने मुंबई के राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा। राज्यपाल ने शिंदे को नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम करने को कहा। वहीं उपमुख्यमंत्री अजित पवार और देवेन्द्र फडणवीस भी आज सुबह अपना इस्तीफा सौंपने राज्यपाल के कार्यालय पहुंचे।

महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल आज (26 नवंबर) समाप्त हो रहा है। एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल में मंत्री रहे दीपक केसरकर ने संवाददाताओं से कहा, "मुख्यमंत्री ने अपना इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल ने उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर काम करने को कहा है।" एक प्रश्न के उत्तर में केसरकर ने कहा कि नई सरकार जल्द ही शपथ लेगी।

महायुति गठबंधन ने 288 विधानसभा सीटों में से 232 सीटें जीतीं, जिसमें भाजपा 132 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि उसके सहयोगी दल शिवसेना और एनसीपी क्रमशः 57 और 41 सीटों पर विजयी हुए। वहीं, विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए), जिसमें कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार गुट) और उद्धव ठाकरे की शिवसेना शामिल हैं, केवल 49 सीटें ही जीत सकीं।

(For more news apart from Eknath Shinde resigns from the post of CM of Maharashtra news in Hindi, stay tuned to Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM