त्रिपुरा : विधानसभा चुनावों से पहले त्रिपुरा में ‘रथ यात्रा’ निकालेगी भाजपा

खबरे |

खबरे |

त्रिपुरा : विधानसभा चुनावों से पहले त्रिपुरा में ‘रथ यात्रा’ निकालेगी भाजपा
Published : Dec 26, 2022, 1:11 pm IST
Updated : Dec 26, 2022, 1:11 pm IST
SHARE ARTICLE
Tripura: BJP will take out 'Rath Yatra' in Tripura before assembly elections
Tripura: BJP will take out 'Rath Yatra' in Tripura before assembly elections

पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि पहली बार कोई राजनीतिक दल चुनाव से पहले पूर्वोत्तर राज्य में इस तरह की यात्रा आयोजित करेगा।

अगरतला : अगले साल की शुरुआत में त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी के तहत सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक जनवरी से राज्य भर में 'रथ यात्रा' का आयोजन करेगी। पार्टी के एक नेता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यात्रा की तैयारियों के लिए सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुशांत चौधरी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

प्रदेश की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव फरवरी में होना है।

भाजपा के मीडिया प्रभारी सुनीत सरकार ने कहा, “एक यात्रा उत्तरी त्रिपुरा जिले से जबकि दूसरी दक्षिण त्रिपुरा जिले से निकलेगी।” पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सुब्रत चक्रवर्ती ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य चुनाव से पहले लोगों का आशीर्वाद लेना है। उन्होंने कहा, “हमें विश्वास है कि लोग उस पार्टी के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए 'रथ यात्रा' में शामिल होंगे जिसने उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा किया है।”

पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि पहली बार कोई राजनीतिक दल चुनाव से पहले पूर्वोत्तर राज्य में इस तरह की यात्रा आयोजित करेगा। त्रिपुरा में 2018 के विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा ने कई रोड शो किए थे जिनका नेतृत्व कई केंद्रीय मंत्रियों ने किया था।

इस बीच, भाजपा का व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम - 'प्रति घारे शूशन' रविवार को संपन्न हुआ।

त्रिपुरा में मौजूद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष ने विधानसभा चुनाव के वास्ते अपनी तैयारियों की समीक्षा के लिए रविवार शाम पार्टी की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक की। सूत्रों ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता बैठक में शामिल हुए।

Location: India, Tripura, Agartala

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM