खरगे ने मेघालय, नगालैंड के मतदाताओं से की बदलाव को मौका देने की अपील

खबरे |

खबरे |

खरगे ने मेघालय, नगालैंड के मतदाताओं से की बदलाव को मौका देने की अपील
Published : Feb 27, 2023, 10:38 am IST
Updated : Feb 27, 2023, 10:38 am IST
SHARE ARTICLE
Kharge appeals to voters of Meghalaya, Nagaland to give chance to change (फोइल पोटो )
Kharge appeals to voters of Meghalaya, Nagaland to give chance to change (फोइल पोटो )

खरगे ने ट्वीट किया, ‘‘ मेघालय और नगालैंड के लोगों को एक प्रगतिशील और कल्याणकारी सरकार की चाह है।’

New Delhi:  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मेघालय और नगालैंड के मतदाताओं से बदलाव को एक मौका देने का सोमवार को आग्रह किया। दोनों पूर्वोत्तर राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है।

खरगे ने ट्वीट किया, ‘‘ मेघालय और नगालैंड के लोगों को एक प्रगतिशील और कल्याणकारी सरकार की चाह है।’

उन्होंने कहा, ‘‘ बेहतर भविष्य के लिए इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पहली बार हिस्सा लेने वाले मतदाताओं का स्वागत करें। मेघालय और नगालैंड के हमारे भाइयों और बहनों से आग्रह है कि बदलाव को एक मौका दें। ’’

मेघालय की 60 में से 59 विधानसभा सीट पर सोमवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। राज्य में कुल 369 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए भी सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा की 59 सीट पर चार महिलाओं तथा 19 निर्दलीय समेत 183 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM