महाराष्ट्र बजट सत्र: शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने विधायकों के लिए जारी किया व्हिप

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र बजट सत्र: शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने विधायकों के लिए जारी किया व्हिप
Published : Feb 27, 2023, 2:02 pm IST
Updated : Feb 27, 2023, 2:02 pm IST
SHARE ARTICLE
Maharashtra budget session: Shinde-led Shiv Sena issues whip to MLAs
Maharashtra budget session: Shinde-led Shiv Sena issues whip to MLAs

नार्वेकर ने विधायक दल के नेता के रूप में शिंदे की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने सोमवार से शुरू हो रहे महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अपने सभी विधायकों को पूरे समय उपस्थित रहने को लेकर व्हिप जारी किया है। ऐसा माना जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट को घेरने के लिए ऐसा किया गया है।

शिंदे और 39 अन्य विधायकों के पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बगावत करने के बाद ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार पिछले साल जून में गिर गई थी। निवार्चन आयोग ने हाल ही में ‘शिवसेना’ नाम और उसका चुनाव चिह्न ‘तीर-कमान’ शिंदे नेतृत्व वाले गुट को दे दिया।

शिवसेना विवाद के बीच महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने बृहस्पतिवार को कहा था कि उन्हें निचले सदन में अलग पार्टी होने का दावा करने वाले किसी समूह का आवेदन नहीं मिला। नार्वेकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया था कि मुख्यमंत्री शिंदे के नेतृत्व में 55 शिवसेना विधायकों और उनके मुख्य सचेतक भरत गोगावाले वाली पार्टी को ही मान्यता प्राप्त है।

नार्वेकर ने विधायक दल के नेता के रूप में शिंदे की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

गोगावाले ने रविवार शाम कहा, ‘‘ हमने शिवसेना के सभी विधायकों को बजट सत्र के दौरान पूरे समय उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है। ऐसा न करने पर विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM