महाराष्ट्र : बजट सत्र में हिस्सा लेने के लिए चार माह के बेटे के साथ विधानसभा पहुंची राकांपा विधायक

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र : बजट सत्र में हिस्सा लेने के लिए चार माह के बेटे के साथ विधानसभा पहुंची राकांपा विधायक
Published : Feb 27, 2023, 2:37 pm IST
Updated : Feb 27, 2023, 2:37 pm IST
SHARE ARTICLE
NCP MLA reaches assembly with four-month-old son to attend budget session ( फोटो साभार PTI)
NCP MLA reaches assembly with four-month-old son to attend budget session ( फोटो साभार PTI)

पिछले साल दिसंबर में नागपुर में विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान भी अहिरे अपने बेटे को साथ लेकर पहुंची थीं।

मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की विधायक सरोज अहिरे ने सोमवार को उस समय लोगों का ध्यान खींचा, जब वह मुंबई में महाराष्ट्र विधानमंडल के बजट सत्र में हिस्सा लेने के लिए अपने चार महीने के बेटे को साथ लेकर सदन पहुंचीं। पिछले साल दिसंबर में नागपुर में विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान भी अहिरे अपने बेटे को साथ लेकर पहुंची थीं।

विधान भवन के एक अधिकारी ने कहा, “विधान भवन में एक हिरकानी इकाई है, जिसका इस्तेमाल महिलाएं अपने शिशु को स्तनपान कराने के लिए कर सकती हैं। प्रावधान सभी कामकाजी महिलाओं के लिए है।”

हालांकि, अहिरे ने एक हिरकानी कक्ष में धूल मिट्टी होने की शिकायत की।

उन्होंने विधानमंडल परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “मुझे उम्मीद है कि अधिकारी इन कक्षों की सफाई सुनिश्चित करेंगे।” इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक जयकुमार गोरे बजट सत्र में शामिल होने के लिए वॉकर के सहारे विधान भवन पहुंचे। वह दिसंबर 2022 में एक कार हादसे में घायल हो गए थे। अतीत में महाराष्ट्र के तत्कलीन वित्त मंत्री जयंत पाटिल सदन में व्हीलचेयर पर बैठकर बजट पेश कर चुके हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM