तमिलनाडु : इरोड पूर्व सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

खबरे |

खबरे |

तमिलनाडु : इरोड पूर्व सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
Published : Feb 27, 2023, 10:35 am IST
Updated : Feb 27, 2023, 10:35 am IST
SHARE ARTICLE
Tamil Nadu: Voting begins for Erode East seat bypoll  (Representative Pic)
Tamil Nadu: Voting begins for Erode East seat bypoll (Representative Pic)

इस चुनाव में 77 उम्मीदवार मैदान में हैं, ...

इरोड (तमिलनाडु) : तमिलनाडु में इरोड पूर्व सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। जिला अधिकारी कृष्णन उन्नी भी सुबह-सुबह मतदान करने पहुंचे।

इस चुनाव में 77 उम्मीदवार मैदान में हैं, हालांकि मुख्य मुकाबला द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार ई.वी.के.एस ईलनगोवन और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) के के. एस. थेन्नारासरु के बीच होने की संभावना है। नाम तमिझार काची की मेनका नवनीथन अन्य उम्मीदवारों में शामिल हैं।

द्रमुक के 2021 में सत्ता में आने के बाद पहली बार हो रहे उपचुनाव के नतीजों का संबंधित दलों की मौजूदा ताकत पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा, हालांकि इससे सत्ताधारी पार्टी की लोकप्रियता जरूर आंकी जाएगी।

ईलनगोवन के बेटे एवं कांग्रेस विधायक ई. थिरुमहान एवरा के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। निर्वाचन क्षेत्र में 2.27 लाख से अधिक मतदाता हैं और चुनाव के लिए 238 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Location: India, Tamil Nadu, Erode

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM