ढाई साल में मुंबई की सड़कें गड्ढों से मुक्त हो जाएंगी: एकनाथ शिंदे

खबरे |

खबरे |

ढाई साल में मुंबई की सड़कें गड्ढों से मुक्त हो जाएंगी: एकनाथ शिंदे
Published : Aug 27, 2023, 10:29 am IST
Updated : Aug 27, 2023, 10:29 am IST
SHARE ARTICLE
cm  Eknath Shinde
cm Eknath Shinde

शिंदे ने पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा, "दो से ढाई साल में मुंबई गड्ढों से मुक्त हो जाएगी और सभी सड़कें पक्की हो जाएंगी।"

मुंबई:  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दावा किया है कि अगले दो से ढाई साल में मुंबई की सड़कों पर गड्ढे नहीं रहेंगे। मुख्यमंत्री ने शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (यूबीटी) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि शहर की सड़कों के कंक्रीटीकरण का काम पूरा हो गया होता तो दुर्घटनाओं में लोगों की जान नहीं जाती।

शिंदे ने पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा, "दो से ढाई साल में मुंबई गड्ढों से मुक्त हो जाएगी और सभी सड़कें पक्की हो जाएंगी।" इस कार्यक्रम में उद्धव गुट के पूर्व विधायक तुकाराम काते एवं एक पूर्व पार्षद और कांग्रेस के छह पूर्व पार्षद शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हुए।

शिंदे ने कहा, "पहले, हर बरसात के मौसम में तारकोल की सड़कें बनाई जाती थीं और लोगों को गड्ढों वाली सड़कों पर यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ता था।"अविभाजित शिवसेना का 1997 से 2022 तक बृहन्मुंबई नगर निगम पर नियंत्रण रहा।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM