Tamil Nadu News: सीएम स्टालिन ने की पीएम मोदी से भेंट, उठाई तमिलनाडु के लिए लंबित कोष जारी करने की मांग

खबरे |

खबरे |

Tamil Nadu News: सीएम स्टालिन ने की पीएम मोदी से भेंट, उठाई तमिलनाडु के लिए लंबित कोष जारी करने की मांग
Published : Sep 27, 2024, 2:14 pm IST
Updated : Sep 27, 2024, 2:14 pm IST
SHARE ARTICLE
CM Stalin met PM Modi
CM Stalin met PM Modi

मोदी से मुलाकात के बाद स्टालिन ने कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी से भेंट की।

Tamil Nadu News:  तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की और उनसे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के वास्ते लंबित कोष को शीघ्र जारी करने की मांग की।

राज्य के एक अधिकारी ने बताया कि इस भेंट के दौरान मुख्यमंत्री एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष स्टालिन ने मोदी से तमिलनाडु के मछुआरों के हितों की रक्षा के लिए व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने का भी अनुरोध किया।

मोदी से मुलाकात के बाद स्टालिन ने कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी से भेंट की। उनकी यह मुलाकात 28 सितंबर को कांचीपुरम में प्रस्तावित एक जनसभा से पहले हुई है। इस जनसभा में विपक्षी गठबंधन के नेता एकत्र होंगे।

स्टालिन बृहस्पतिवार की शाम को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे थे और उनका सांसद टी आर बालू, तिरुचि शिवा, दयानिधि मारन, के कनिमोझी, टी सुमति समेत द्रमुक नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।(pti)

(For more news apart from Tamil Nadu News: CM Stalin met PM Modi, raised demand for release of pending funds for Tamil Nadu, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM