ओडिशा : 59 प्रतिशत लोगों को नहीं मिली है कोविड की बूस्टर खुराक

खबरे |

खबरे |

ओडिशा : 59 प्रतिशत लोगों को नहीं मिली है कोविड की बूस्टर खुराक
Published : Dec 27, 2022, 12:33 pm IST
Updated : Dec 27, 2022, 12:33 pm IST
SHARE ARTICLE
Odisha: 59 percent people did not get the booster dose of Kovid
Odisha: 59 percent people did not get the booster dose of Kovid

’’ टीकाकरण के लिए नोडल अधिकारी पाणिग्रही ने कहा कि ओडिशा में 28 नवंबर के बाद से राज्य प्रायोजित कोई टीकाकरण अभियान नहीं चलाया गया।

भुवनेश्वर : ओडिशा में करीब 59 प्रतिशत योग्य आबादी ने अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की बूस्टर खुराक नहीं ली है और राज्य सरकार ने टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए केंद्र से टीकों की आपूर्ति करने का अनुरोध किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ओडिशा सरकार कोविड दिशा निर्देशों का पालन करते हुए 10वीं और 12वीं की कक्षाओं के लिए अगले साल की राज्य बोर्ड की परीक्षाएं कराने की भी योजना बना रही है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति पर आज यानी मंगलवार को समीक्षा बैठक कर सकते हैं।

परिवार कल्याण निदेशक बिजय पाणिग्रही ने कहा, ‘‘राज्य में 3.25 करोड़ योग्य आबादी में से केवल 41 प्रतिशत ने ही एहतियाती खुराक ली है। बाकी के 59 प्रतिशत लोगों को जल्द से जल्द निशुल्क खुराक दी जानी चाहिए।’’ टीकाकरण के लिए नोडल अधिकारी पाणिग्रही ने कहा कि ओडिशा में 28 नवंबर के बाद से राज्य प्रायोजित कोई टीकाकरण अभियान नहीं चलाया गया। हालांकि, निजी अस्पतालों में टीके की खुराक दी जा रही है।

स्वास्थ्य सचिव शालिनी पंडित ने कहा कि राज्य में पिछले दो महीने से हर दिन कोविड-19 के करीब 10 नए मामले आ रहे हैं।

इस बीच, राज्य के मंत्री एस आर दास ने कहा कि कोविड-19 संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 10वीं और 12वीं की कक्षाओं के लिए अगले साल की बोर्ड परीक्षाएं कराने की व्यवस्था की जा रही है। दास ने छात्रों से कक्षाओं में मास्क लगाने और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने की अपील की।

Location: India, Odisha, Bhubaneswar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM