Andhra Pradesh Train News: आंध्र प्रदेश में मालगाड़ी के 25 डिब्बे पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं
Published : May 28, 2025, 5:45 pm IST
Updated : May 28, 2025, 5:45 pm IST
SHARE ARTICLE
Andhra Pradesh Goods Train Derailed News in Hindi
Andhra Pradesh Goods Train Derailed News in Hindi

दुर्घटना दोपहर करीब 1.05 बजे हुई, जिससे रेल सेवाएं प्रभावित हुईं।

Andhra Pradesh Goods Train Derailed News in Hindi: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले में बुधवार को एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पूर्व तटीय रेलवे के वाल्टेयर मंडल में कोठावलासा-किरंदुल लाइन पर चिमिडिपल्ली स्टेशन के पास लौह अयस्क ले जा रही एक मालगाड़ी के 25 डिब्बे पटरी से उतर गए। पूर्व तटीय रेलवे का मुख्यालय भुवनेश्वर में है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना दोपहर करीब 1.05 बजे हुई, जिससे रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य के लिए एक राहत ट्रेन को मौके पर भेजा गया है और वरिष्ठ रेलवे अधिकारी भी वहां काम की निगरानी के लिए मौजूद हैं।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद विशाखापत्तनम और किरंदुल के बीच कुछ यात्री ट्रेन को विजयनगरम और रायगढ़ा के रास्ते परिवर्तित मार्ग से रवाना किया गया।

(For More News Apart From Former Andhra Pradesh Goods Train Derailed News in Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM