हैदराबाद के निकट मिलीं 1,000 वर्ष पुरानी जैन प्रतिमाएं

खबरे |

खबरे |

हैदराबाद के निकट मिलीं 1,000 वर्ष पुरानी जैन प्रतिमाएं
Published : Jun 28, 2023, 1:20 pm IST
Updated : Jun 28, 2023, 1:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Representative pic
Representative pic

दो वर्गाकार स्तंभ भी मिले हैं जिनमें से एक ग्रेनाइट का और दूसरा काले बेसाल्ट का है।

हैदराबाद: हैदराबाद के बाहरी क्षेत्र में हाल में एक गांव में जैन तीर्थंकर की मूर्तियों तथा शिलालेख वाले दो वर्गाकार स्तंभ मिले हैं, जो बताते हैं कि क्षेत्र के आस पास नौवीं-10वीं ईसा पूर्व में यहां एक जैन मठ का अस्तित्व था। जाने माने पुरातत्वविद् एवं पूर्व सरकारी अधिकारी ई. शिवनागी रेड्डी ने बताया कि युवा पुरातत्वविद् और धरोहर कार्यकर्ता पी. श्रीनाथ रेड्डी द्वारा दो स्तंभों की मौजूदगी के बारे में जानकारी प्रदान करने के बाद उन्होंने पास के रंगा रेड्डी जिले के मोइनाबाद मंडल के एनिकेपल्ली गांव में घटनास्थल का निरीक्षण किया।

शिवनागी रेड्डी ने कहा कि दो वर्गाकार स्तंभ मिले हैं जिनमें से एक ग्रेनाइट का और दूसरा काले बेसाल्ट का है। इन स्तंभों में चार जैन तीर्थंकरों अर्थात् आदिनाथ, नेमिनाथ, पार्श्वनाथ और वर्धमान महावीर ध्यान की मुद्रा में बैठे हुए दिख रहे हैं और शीर्ष भाग ‘कीर्तिमुख’ से सजा है। उन्होंने कहा कि दोनों स्तंभ पर तेलुगु-कन्नड़ लिपि में शिलालेख खुदे हैं, जिन्हें पढ़ा नहीं जा सकता। ये स्तंभ गांव के तालाब की दीवारों में लगे हुए हैं।

एक शिलालेख मंडल के चिलुकुरु गांव के करीब स्थित ‘जेनिना बसदी’ (मठ) को दर्शाता है, जो राष्ट्रकूट और वेमुलावाड़ा चालुक्य काल (नौवीं-10वीं ईसापूर्व) के दौरान का एक प्रमुख जैन केंद्र था।

शिवनागी रेड्डी ने कहा कि तालाब की दीवार से स्तंभ निकाले जाने के बाद ही विवरण का पता लगाया जा सकता है। शिवनागी रेड्डी ने पीटीआई-भाषा को कहा, ‘‘हां, हम कह सकते हैं कि चिलकुरु के निकट 1,000 साल पहले जैन मठ का अस्तित्व था।’’ चिलकुरु गांव में वर्तमान में भगवान बालाजी का प्रसिद्ध मंदिर है।

Location: India, Telangana, Hyderabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM