जम्मू-कश्मीर : आतंकी हमले में मारे गए सर्कस कर्मी की पत्नी को मिली सरकारी नौकरी, परिवार को मदद का आश्वासन

खबरे |

खबरे |

जम्मू-कश्मीर : आतंकी हमले में मारे गए सर्कस कर्मी की पत्नी को मिली सरकारी नौकरी, परिवार को मदद का आश्वासन
Published : Jun 28, 2023, 3:57 pm IST
Updated : Jun 28, 2023, 3:59 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

29 मई को दूध लेने गए कुमार (27) की आतंकवादियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी।

जम्मू: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पिछले माह अनंतनाग जिले में आतंकवादियों के हाथों मारे गए सर्कस कर्मी दीपू कुमार की पत्नी को बुधवार को नियुक्ति पत्र सौंपा। उप राज्यपाल ने उधमपुर जिले के एक दूरस्थ गांव में घोर गरीबी में रह रहे पीड़ित परिवार को अनुग्रह राशि के तौर पर पांच लाख रुपए देने की घोषणा की थी।

गौरतलब है कि 29 मई को दूध लेने गए कुमार (27) की आतंकवादियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। वह दक्षिण कश्मीर जिले के जंगलत मंडी इलाके में एक सर्कस में काम करता था। जम्मू कश्मीर पुलिस ने 16 जून को कहा था कि हत्या के इस मामले में जैश-ए-मोहम्मद के पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकियों के हाथों मारे गए नागरिक दीपू कुमार की पत्नी साक्षी देवी को राजभवन में एक सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा।’’ उन्होंने कहा कि उप राज्यपाल ने गमजदा परिवार को सभी संभव मदद का आश्वासन दिया।

कुमार की हत्या के एक सप्ताह पश्चात उसकी पत्नी ने उधमपुर के थिआल गांव में एक बच्चे को जन्म दिया था। कुमार के परिवार में पत्नी के अलावा पिता, एक भाई, भाभी और उनके दो बच्चे हैं। पूरे परिवार की जिम्मेदारी कुमार के कंधों पर थी क्योंकि उसका भाई दृष्टिहीन है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM