केरल : अस्पताल में इलाज के लिए आई महिला से छेड़छाड़, आरोपी नर्सिंग असिस्टेंट गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

केरल : अस्पताल में इलाज के लिए आई महिला से छेड़छाड़, आरोपी नर्सिंग असिस्टेंट गिरफ्तार
Published : Jun 28, 2023, 1:11 pm IST
Updated : Jun 28, 2023, 1:11 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

उसने कथित रूप से महिला से अश्लील तरीके से बात की और उससे दुर्व्यवहार किया तथा उसे गलत तरीके से छुआ।

कन्नूर (केरल): केरल के कन्नूर जिले में सरकारी तालुक अस्पताल में एक मरीज से छेड़छाड़ की कोशिश के आरोप में 47 वर्षीय पुरूष नर्सिंग सहायक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने  बताया कि आरोपी की पहचान मनाथाना निवासी डेनियल के रूप में हुई है।

कथित घटना रविवार को हुई जब शिकायतकर्ता महिला कुथुपराम्बा में सरकारी तालुक अस्पताल में इलाज कराने आई थी जहां व्यक्ति नर्सिंग सहायक के रूप में काम करता है। महिला (23) का हवाला देते हुए पुलिस ने कहा कि डेनियल ने महिला के जख्मों की ड्रेसिंग करते वक्त उससे छेड़छाड़ करने का प्रयास किया।

उसने कथित रूप से महिला से अश्लील तरीके से बात की और उससे दुर्व्यवहार किया तथा उसे गलत तरीके से छुआ। इसके बाद महिला ने सरकारी हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर पुलिस ने शुरुआती जांच की और अगले दिन व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उसे बाद में जमानत दे दी।

Location: India, Kerala, Kannur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM