दिल्ली से मुंबई जा रहे विमान में महिला डॉक्टर के साथ यौन उत्पीड़न, आरोप में प्रोफेसर गिफ्तार

खबरे |

खबरे |

दिल्ली से मुंबई जा रहे विमान में महिला डॉक्टर के साथ यौन उत्पीड़न, आरोप में प्रोफेसर गिफ्तार
Published : Jul 28, 2023, 11:52 am IST
Updated : Jul 28, 2023, 11:52 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

रोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।

मुंबई: दिल्ली से मुंबई जा रहे विमान में एक महिला डॉक्टर का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है। घटना बुधवार की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से सुबह पांच बजकर 30 मिनट पर उड़ान भरने वाले विमान में 24 वर्षीय पीड़िता की सीट आरोपी के बगल में ही थी।

पीड़िता महिला डॉक्टर ने अपनी शिकायत में बताया कि मुंबई हवाईअड्डे पर विमान के उतरने से कुछ समय पहले आरोपी ने उन्हें गलत तरीके से छुआ। इसके बाद दोनों के बीच बहस हुई और पीड़िता ने विमान के चालक दल के सदस्यों को सूचित किया, जिन्होंने हस्तक्षेप किया। विमान से उतरने के बाद पीड़िता सहार पुलिस थाने पहुंचीं।

 पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई। मामले की जांच की जा रही है।  

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM