Airtel 5G प्लस की सेवा अब पटना में शुरू

खबरे |

खबरे |

Airtel 5G प्लस की सेवा अब पटना में शुरू
Published : Nov 28, 2022, 4:48 pm IST
Updated : Nov 28, 2022, 4:49 pm IST
SHARE ARTICLE
Airtel 5G Plus service now available in Patna
Airtel 5G Plus service now available in Patna

एयरटेल की सेवाएं पटना साहिब गुरूद्वारा,पटना रेलवे स्टेशन,डाक बंगला, सिटी सेंटर मॉल,पाटिलपुत्र इंड्रस्ट्रियल एरिया सहित कुछ और चुनिंदा स्थानों पर...

पटना, (संवाददाता): भारत की अग्रणी टेलिकम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर भारती एयरटेल (“एयरटेल”) ने आज पटना में अपनी अत्याधुनिक 5जी सेवाओं के शुरू करने की घोषणा की।

जैसे जैसे कंपनी अपने नेटवर्क का निर्माण और रोल आउट पूरा कर रही है, एयरटेल 5जी प्लस सेवाएं चरणबद्ध तरीके से ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगी। 5जी सक्षम डिवाइस वाले ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के तेज़ एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क का उपयोग तब तक कर सकते हैं जब तक कि रोलआउट अधिक व्यापक न हो जाए।

एयरटेल की सेवाएं पटना साहिब गुरूद्वारा,पटना रेलवे स्टेशन,डाक बंगला,मौर्या लोक,बैली रोड, बोरिंग रोड, सिटी सेंटर मॉल,पाटिलपुत्र इंड्रस्ट्रियल एरिया सहित कुछ चुनिंदा स्थानों पर उपलब्ध है। एयरटेल पूरे शहर में अपनी सेवाओं को उपलब्ध कराने के लिए नेटवर्क का विस्तार कर रहा है।

एयरटेल 5जी प्लस सेवा अब पटना एयरपोर्ट पर भी

एयरटेल 5जी प्लस सेवा अब पटना एयरपोर्ट पर भी उपलब्ध है, जिससे यह अल्ट्राफास्ट 5जी सेवा का आनंद देने वाला राज्य का पहला एयरपोर्ट बन गया है। पटना से उड़ान भरने वाले और यहां आने वाले एयरटेल ग्राहक एयरपोर्ट टर्मिनल पर हाई स्पीड एयरटेल 5जी प्लस का आनंद ले सकते हैं।

अराइवल और डिपार्चर टर्मिनलों, लाउंज, बोर्डिंग गेट, माइग्रेशन और इमिग्रेशन काउंटर, सिक्योरिटी एरिया, बैगेज क्लेम बेल्ट, पार्किंग एरिया आदि पर यात्री अपने मोबाइल फोन पर 5जी की तेज गति का आनंद ले सकते हैं। बेंगलुरु एयरपोर्ट के नए टर्मिनल सहित पुणे,वाराणसी और नागपुर अन्य एयरपोर्ट हैं जहां पर एयरटेल 5जी प्लस सेवा उपलब्ध है।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM