उप्र : मेरठ में शिक्षिका से छेड़छाड़, तीन नाबालिग छात्र समेत चार हिरासत में

खबरे |

खबरे |

उप्र : मेरठ में शिक्षिका से छेड़छाड़, तीन नाबालिग छात्र समेत चार हिरासत में
Published : Nov 28, 2022, 10:45 am IST
Updated : Nov 28, 2022, 10:45 am IST
SHARE ARTICLE
UP: Teacher molested in Meerut, four including three minor students in custody
UP: Teacher molested in Meerut, four including three minor students in custody

पुलिस के अनुसार, शिक्षिका का कहना है कि आरोपियों ने उससे छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो ...

मेरठ (उत्तर प्रदेश) : मेरठ के किठौर क्षेत्र के राधना गांव के एक कॉलेज में छात्रों द्वारा शिक्षिका से छेड़छाड़ करने और अपशब्द कहने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने तीन छात्रों और उनकी बहन के विरुद्ध मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि किठौर थाना क्षेत्र के राधना इनायतपुर स्थित डॉक्टर राममनोहर लोहिया स्मारक इंटर कॉलेज की 27 वर्षीय शिक्षिका ने रविवार को दर्ज अपनी लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि इंटरमीडिएट के तीन छात्र उसे काफी दिनों से परेशान कर रहे थे। आरोप है कि तीनों छात्र शिक्षिका के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते थे। शिक्षिका ने कई बार उन्हें समझाया लेकिन कोई असर नहीं हुआ।

पुलिस के अनुसार, शिक्षिका का कहना है कि आरोपियों ने उससे छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट होने की जानकारी एक छात्र से मिलने के बाद शिक्षिका ने मामले की पुलिस से शिकायत की।

इंस्पेक्टर अरविंद मोहन शर्मा के मुताबिक घटना के संबंध में शिक्षिका की शिकायत पर तीन छात्रों और एक छात्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की उम्र 17 साल के आसपास है।

मेरठ पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि चारों आरोपी छात्रों को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है .

Location: India, Uttar Pradesh, Meerut

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM